फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की मौत पर पुलिस के खिलाफ बवाल

Tue, 30 Oct 2018 12:23 AM IST
auraiya
विज्ञापन
बवाल के बाद सड़क पत्थराें से भर गया
विज्ञापन
कानपुर देहात की मंगलपुर चौकी पुलिस की प्रताड़ना से झाड़-फूंक करने वाले अधेड़ की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर बवाल किया। भीड़ ने मंगलपुर चौकी का घेराव कर औरैया-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे बाद एसडीएम ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। अधेड़ के पुत्र की तहरीर पर दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर शाम कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने चौकी इंचार्ज अशोक कुमार व सिपाही विकास व धीरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


कंचौसी के बानबाजार निवासी प्रभाकर पोरवाल (55) पुत्र राम नारायन झाड़-फूंक का काम करते थे। उनके पुत्र अनुभव राज ने बताया कि करवाचौथ के दिन बानबाजार निवासी इंतजार की नाबालिग पुत्री की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उनके पिता ने उसकी झाड़-फूंक की थी। हालत में सुधार न होने पर इंतजार ने मंगलपुर चौकी में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस घर में दबिश देकर दो लाख रुपये में समझौता करने का दबाव बना रही थी। पिता ने इसमें असमर्थता व्यक्त की थी। अनुभव राज का आरोप है कि चौकी की पुलिस रविवार की रात घर पर आई और एक लाख रुपये कार्रवाई न करने के नाम पर ले गई। सोमवार सुबह फिर चौकी पुलिस घर पहुंची। वह पिता को पकड़कर ले गई। पुत्र के मुताबिक चौकी में मारपीट कर जहर पिला दिया। पिता गंभीर हालत में घर पहुंचे। परिजन तत्काल एंबुलेंस से दिबियापुर के केएमसी हास्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रभाकर पोरवाल को मृत घोषित कर दिया।

प्रभाकर पोरवाल का शव कंचौसी पहुंचते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजन और इलाकाई लोगों ने पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ के तेवर देख चौकी का स्टाफ इधर-उधर भागने लगा। इस पर भीड़ ने पुलिस वालों को काफी दूर तक दौड़ाया। बवाल के घंटे भर बाद कानपुर देहात के मंगलपुर थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की। भीड़ चौकी इंचार्ज के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ी रही। माहौल बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस, सीओ व कानपुर देहात के अलावा एसडीएम दीपाली कौशिक मौके पर पहुंचीं। शाम को मृतक के पुत्र अनुभव राज की तहरीर पर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पुत्र ने तहरीर में मंगलपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, सिपाही धीरेंद्र और विकास कुमार को चौकी में जहर पिलाकर हत्या करने का आरोपी बनाया है। मंगलपुर थाने में दरोगा और दोनों सिपाहियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बेटे को हिरासत में लेने पर पिता ने जहर खाया: एसपी
पुलिस अधीक्षक राधेश्याम का कहना है कि टोना टोटका के आरोप में प्रभाकर पोरवाल को पुलिस कई दिनों से पूछताछ के लिए बुला रही थी। सोमवार को उसके बेटे को हिरासत में लिया था। इस पर प्रभाकर ने जहर खा लिया, उसकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच सीओ डेरापुर को सौंपी गई है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए चौकी इंचार्ज व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें