फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले के दौरे पर आए अपर पुलिस महानिदेशक व आईजी

Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 अक्तूबर को जनसभा व भ्रमण कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का जायजा लेने के लिए अपर महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र (आईजी) प्रशांत कुमार रविवार को जिले के दौरे पर रहे। सुरक्षा के लिहाज से ककोर स्थित तिरंगा मैदान पर हेलिपैड से लेकर जनसभा स्थल का जायजा लिया। पार्किंग से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम इस दौरान अधिकारियों को जानकारी कराते रहे। रैली स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार मिशन शक्ति के तहत दुर्गा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रमों को देखने के बाद वह दुर्गा प्रतिमाओं लिए निर्धारित विसर्जन स्थल को जांचने पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें