अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के जानिस नगर गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाए जाने के चलते हुई महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने रविवार को न्यायालय के सामने पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
बेरीकपरिया निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मां शारदा देवी (42) मौत हो गई थी। इसी मामले में अर्जुन की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने शगुन मेडिकल स्टोर संचालक ओपेंद्र कुमार उर्फ ओके चौधरी के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें आरोपी शगुन मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को न्यायालय के सामने पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस को इस मामले में डॉक्टरों की पैनल के माध्यम से किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।