फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डांडिया नाइट में गरबे की थाप पर बिखेरे रंग

विज्ञापन
फोटो -2- मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत करते आयोजक। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
औरैया। शहर के महावीर गंज स्थित गोपाल वाटिका में शनिवार रात नवरंग डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों और युवतियों ने गरबे की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य किया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गुड़िया कठेरिया ने डांडिया का लुत्फ भी उठाया। इस रंगारंग आयोजन में लगभग 400 लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों और युवतियों ने गरबे की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य किया। युवाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
कार्यक्रम को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। आयोजक अनुज सिंह राठौर और आशीष पवार ने बताया कि बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे। बच्चों ने इन झूलों का खूब आनंद लिया। इस आयोजन से पूरे शहर में उत्सव के मौसम का उत्साह और बढ़ गया। सुरक्षा और व्यवस्था के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

फोटो -2- मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत करते आयोजक। स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें