सपा की मंशा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास से जोड़ना है ताकि जनता वास्तविकता को महसूस कर सके।
यह बात स्थानीय डाक बंगला परिसर में सपा की मासिक बैठक में नेताओं ने कही।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने जनता को शासन की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी नेतृत्व व जिला कमेटी द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों का सभी सहयोग करें।
पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव ने कहा कि 2007 से 2012 तक के साथियों का ध्यान रखा जाए। संगठन में नए लोगों को जोड़ा जाए, लेकिन पुरानों का सम्मान किया जाए।
बैठक में राजवीर सिंह यादव, दगौरव रघुवंशी, ध्यानसिंह यादव, रामपाल यादव, सुखवीर यादव, सुनील यादव, बाबू खां, अवधेश त्रिपाठी, विशाल चौहान, दिनेश कुशवाहा, लज्जाराम शर्मा, राकेश यादव, धप्पी यादव, शिवराज यादव, धनदेवी यादव, जयनरेश यादव आदि मौजूद रहे।