फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को परेशान करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो25डीबीआरपी40 कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत को स्मृति चिन्ह भेंट संदीप पोरवाल एवं अन्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी दशा में वैश्य समाज का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जो उन्हें परेशान करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में गुंडे सरकार चलाते थे। ऐसे गुंडे अब पड़ोसी प्रदेशों में दूसरी राजनैतिक पार्टियों की सरकारों के संरक्षण में जेल में बंद हैं। गुंडे जेल से बाहर नहीं आना चाहते।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी व्यापारी का शोषण न करे। किसी भी अधिकारी ने व्यापारी का गलत चालान किया तो उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

औरैया जिले में विकास की कई योजनाएं शुरू कीं गईं हैं। वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने कृषि राज्य मंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम कुमार गुप्ता, कृष्ण लाल अग्रवाल, दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल, पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल, सभासद साधना पोरवाल, संदीप पोरवाल, डा.हरीबाबू, सतीश गोयल, सुधीर पुरवार, नरेश पोरवाल टेसू, अनुज गुप्ता, बंटी पोरवाल, आनंद पोरवाल, ब्रह्मप्रकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अजय पैराडाइज, मुकेश जैन, महेश जैन, विनोद विशाल पोरवाल, सुखलाल गुप्ता, ओमजी पोरवाल, सोनू पोरवाल, सोनी गुप्ता, महेश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें