फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गलत तौल से ठगी करने वालों पर शिकंजा, 169 मामलों में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। गलत तौल कर लोगों को ठगने वाले दुकानदारों पर बाट-माप विभाग ने कार्रवाई की है। अप्रैल से नवंबर माह के बीच जिले में इस तरह के कुल 169 प्रकरण सामने आए, जिनमें संबंधित दुकानदारों को दोषी पाया गया। सभी पर कुल 279500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई दुकानों पर वजन कम देने, मानक से अलग बाट का उपयोग करने और इलेक्ट्रॉनिक कांटों में छेड़छाड़ जैसे मामले पकड़े गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे भी नियमित रूप से बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे केवल मानक और सत्यापित माप-तौल उपकरणों का ही उपयोग करें, वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी उन्हें कम तौल या गलत माप की आशंका हो, तो इसकी शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें