औरैया। गांव राहतपुर में निर्माण के बाद शौचालय की जिम्मेदारी समूह को सौंपी गई। इससे पहले लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण कर हकीकत देखी। टीम ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत सुरान के गांव राहतपुर में नवनिर्मित शौचालय का कार्य पूरा होने पर सोमवार को लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया। टीम में स्टेट कोआर्डिनेटर संजय चौहान ने बताया कि गांव को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए गांवों में शौचालयों का निर्माण हो रहा है।
ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच लाख 25 हजार रुपये लागत और 39 हजार मनरेगा मजदूरी लागत से शौचालय का निर्माण कराया गया है। टीम की मौजूदगी में शौचालय संचालन की जिम्मेदारी निषाद राज महिला स्वयं समूह की अध्यक्ष रजनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान एडीओ पंचायत शिव कुमार पाठक, ग्राम विकास अधिकारी नृपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।