फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आय देने वाले पांच परिचालकों से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कम आय देने वाले परिचालकों पर रोडवेज प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। रोडवेज डिपो के पांच परिचालकों को कम आय देने पर नोटिस जारी करने के साथ ही रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि संचालन और आय के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिकवरी के आदेश से परिचालकों में मचा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए औरैया डिपो के अधिकारी रणनीति बनाकर बसों का संचालन करा रहे हैं। बार-बार चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह राजस्व में बढ़ोत्तरी के साथ ही बेहतर संचालन के साथ यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करें। इधर, समीक्षा करने पर पाया गया कि डिपो के अर्जित लोडफैक्टर एवं डिपो की आय के सापेक्ष में पांच परिचालकों ने मानक से कम आय अर्जित की।
रोडवेज के एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि कम आय अर्जित करने पर पुष्पेंद्र राजपूत, अमन कुमार, उदय प्रताप, प्रियंका देवी, आमोद तिवारी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इन परिचालकों से 1200 रुपये की टोकन रिकवरी के आदेश किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर संचालन और राजस्व के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी किए गए नोटिस रोडवेज परिसर में चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

उधर, परिचालकों को नोटिस जारी करने और उनसे टोकन रिकवरी के आदेश होते ही परिचालकों में हड़कंप मचा है। परिचालकों ने बताया कि डिपो की अधिकांश बसें खस्ताहाल स्थिति में हैं, जिसके चलते आए दिन उन्हें परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें