फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी पर फार्मर प्रोडयूसर कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंडी समिति में संचालित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को धान खरीद में गड़बड़ी करने पर नोटिस दिया गया है। किसानों की शिकायत पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का धान केंद्र गल्ला मंडी में पिछले कई दिनों से संचालित हो रहा है। किसानों ने पिछले दिनों केंद्र पर धान न तौले जाने तथा धान तौलने के नाम पर खानापूर्ति करने जैसे आरोप लगाए थे। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर उन्होंने कंपनी के खरीद में गड़बड़ी करने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्रय एजेंसियों को चेताया कि शासन की मंशा के अनुरूप धान की खरीदारी करें। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई तय है।
खाद्य विभाग के केंद्र पर गुरुवार को लवदीप कुमार ने विधिवत केंद्र प्रभारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। लवदीप कुमार कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट पर चले गए थे। उनकी जगह अपर्णा अवस्थी केंद्र प्रभारी का दायित्व संभाल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें