फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से हो रही बिजली बिल में हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग में बिलों में हेराफेरी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। एक साल पहले औरैया से स्थानांतरित होकर लखनऊ में काम कर रहे एक एई आईटी ने अपनी आईडी से लाखों रुपये का विभाग को नुकसान पहुंचाया है। इस प्रकरण में 1.90 लाख का बकाया बिल 20 हजार रुपया जमा कराकर मामला रफादफा किया गया। मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया में एक साल पहले एई आईटी (असिस्टेंट इंजीनियर इनफारमेशन टेक्नोलॉजी) के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने लखनऊ में बैठकर औरैया के लगभग डेढ़ सौ बिलों में लाखों रुपये की हेराफेरी कर विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचाया। बिजली विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में एक माह पहले मामला आया था। एक लाख 90 हजार रुपये के बिजली बिल बकायेदार चक्की संचालक एक्सईएन संतोष कुमार के पास अपना कनेक्शन जुड़वाने की गुहार लेकर पहुंचा।
एक्सईएन ने उससे आधा बिल जमा करने पर कनेक्शन जुड़वाने का आश्वासन दिया। इस पर वह किसी तरह से लखनऊ में बैठे एई आईटी के संपर्क में आया। उसने लगभग 20 हजार रुपये में पूरा बिल ही खत्म कर दिया। चेकिंग के दौरान जब बकायेदार चक्की मालिक से एक्सईएन ने किस्तों में बकाया धनराशि जमा करने की सलाह दी तो चक्की संचालक उपभोक्ता ने अपना पूरा बिल जमा होने की बात बताई। इतना सुनते ही एक्सईएन ने ऑनलाइन जमा बिलों की डिटेल की जांच की तो उसमें मात्र 20 हजार रुपये जमा होने के साथ ही पूरा बिल खत्म होना पाया। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। एई आईटी की आईडी से खत्म किए गए बिलों की जांच शुरू की गई तो बड़ा खेल सामने आया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 2005-06 में बिजली विभाग के बिलों में तत्कालीन एक्सईएन की आईडी हैक कर बिजली विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से कर्मचारियों ने बिलों में करोड़ों रुपये के हेराफेरी कर घोटाला किया था। इस प्रकरण को अमर उजाला ने ही उजागर किया था। इसमें अभी तक जांच चल रही है।
एक साल पहले औरैया में एई आईटी के पद पर तैनात एक कर्मचारी के पास उस दौरान असिस्टेंट इंजीनियर रेवेन्यू का भी चार्ज था। वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। उसने औरैया में तैनाती के दौरान मिली आईडी से तमाम बिलों में हेराफेरी की है। इसकी आईटी विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- शंकर लाल अग्निहोत्री, प्रभारी अधीक्षण अभियंता औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें