फफूंद (औरैया)। पुलिस की मुस्तैदी परखने को अचानक फफूंद पहुंची एसपी सुनीति ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आराम फरमाते देख कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के अचानक फफूंद थाना पहुंचने पर स्टॉफ में खलबली मची रही।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति अचानक कस्बे के अछल्दा चौराहे पर जा पहुंची और चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चेक की। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी एक दुकान में आराम करते दिखेे इस पर एसपी ने उनकी जमकर लताड़ लगाई।
साथ ही आईंदा ड्यूटी में लापरवाही दिखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जब तक एसओ राजेश सिंह भी वहां पहुंच गये। एसपी ने उन्हें निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों की रपट लिखे और रात्रि गश्त व पुलिस पिकेट भी बराबर चेक करते रहें।