औरैया। सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर स्थित विवादित पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन को एसडीएम ने कुर्क करने की कार्रवाई की है।
इस विवादित जमीन को लेकर पूर्व में एमएलसी कमलेश पाठक उनके भाई संतोष पाठक व रामू पाठक समेत 13 नामजद लोगों के खिलाफ अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज है।
इस संबंध में एसडीएम सदर रमेश यादव ने बताया कि मंदिर की विवादित 32 डेसिमल जमीन को कुर्क किया गया है। बताया कि पहले एमएलसी कमलेश पाठक व दूसरा पक्ष मृतक अधिवक्ता मंजुल चौबे की ओर से अपनी-अपनी जमीन बताई जा रही थी। जिसमें दोनों में से किसी के भी पास बैनामा नहीं है। उसकी जगह के विवाद को लेकर गोली चली थी।