बिधूना (औरैया)। बिना हेलमेट और बिना नंबर की बाइक लेकर कोतवाली पहुंचना उपनिरीक्षक को महंगा पड़ गया। वहां मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक की नजर पड़ी और उन्होंने बाइक का चालान कराया।
रविवार को उस समय कोतवाली में हड़कंप मच गया, जब अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मोहर्रम को लेकर नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। जब एएसपी कोतवाली पहुंचे तो वहां उन्होंने एक उप निरीक्षक को बिना हेलमेट और बिना नंबर की बाइक से आते देखा। यह देख एएसपी ने उप निरीक्षक फटकार लगाते हुए चालान कराया।
साथ ही उप निरीक्षक बाइक पर जल्द नंबर डलवाने की बात कही। चेतावनी दी कि रोड पर बगैर नंबर की बाइक मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानून का पाठ पढ़ाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक से कहा अगर आप बगैर हेलमेट बगैर नंबर की बाइक लेकर सड़क पर चलोगे तो दूसरों के कैसे आप चालान काट सकते हैं। अगर आप ही कानून का पालन नही करोगें तो दूसरों को कानून का पालन कैसे करा सकते हैं।