फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में गंदगी देख नोडल अधिकारी ने ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने शुक्रवार सुबह 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही कोविड कमांड सेंटर पहुंचकर अभिलेख जांचे। इसके साथ ही महिला वार्ड में आने वाली प्रसूताओं के संबंध में जानकारी ली। बाद इसके नरायनपुर वार्ड पहुंचे। जहां नालों में गंदगी देखकर ईओ को फटकार लगाई। साथ ही वार्ड में कराई जाने वाली सफाई से संबंधित स्लैब तलब किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने जिला व स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से प्रतिदिन शाम को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। एंबुलेंस आने-जाने का भी पूरा ब्यौरा जाना। इसके बाद नरायनपुर वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड के लोगों से सफाई के लिए आने वाले सफाई कर्मचारी की स्थिति जानी। जिस पर वार्ड निवासी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि वार्ड में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी नहीं आता है।वार्ड में गंदगी से बजबजाती नालियां व सड़कें देख ईओ बलवीर सिंह की क्लास लगाई। ईओ को जवाब देने में लड़खड़ाते देख अपर मुख्य सचिव ने वार्ड में होने वाली सफाई का स्लैब लिखित रुप से देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान, एडीएम एमपी सिंह के अलावा पालिका एसआई मनोज निगोटिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें