फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति लहोखर की सील गोदाम खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बीते 17 अगस्त को सील किए गए भाग्यनगर ब्लॉक की सहकारी समिति लहोखर के गोदाम को नायब तहसीलदार औरैया की मौजूदगी में खुलवा दिया गया। इस दौरान प्रभारी सचिव की बजाय नए कैडर सचिव को चार्ज दिया गया।
विज्ञापन

गत 31 जनवरी को लहोखर सहकारी समिति में तैनात सचिव सेवानिवृत्त हुए थे। इसके पहले समिति के संचालकों व अध्यक्ष ने प्रस्ताव पास कर यहां तैनात अकाउंटेंट राहुल राजपूत को प्रभारी सचिव का दायित्व देने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर कार्यालय संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता के अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक विनय कुमार मिश्रा ने 17 जनवरी को संस्तुति दे दी थी। अप्रूवल मिलने के बाद विद्याराम के सेवानिवृत्त होते ही चार्ज अकाउंटेंट राजपूत को दे दिया गया। राजपूत के अनुसार उन्होंने इस बीच पुरानी वसूली कर बैंक में जमा भी कराई। इस बीच 17 अगस्त को सहकारिता विभाग के अपर जिला सहकारी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लहोखर समिति के गोदाम को सील करा दिया। इससे समिति का संचालन नहीं हो पा रहा था। यहां खाद न मिल पाने से क्षेत्रीय किसान परेशान थे।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता औरैया केके मिश्र के अनुसार मंगलवार को मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सील गोदाम के ताले तुड़वाए गए। बताया कि सभी अभिलेख समिति में सुरक्षित मिले। राहुल राजपूत के आंशिक होने के कारण कैडर सचिव अंकुर वर्मा को चार्ज दे दिया गया। अब समिति के अध्यक्ष की सहमति से जल्द ही बैंक से ऋण सीमा पास कराके अगले सप्ताह तक खाद वितरित की जाएगी। इस संबंध में अध्यक्ष ममता देवी का कहना है कि उन्हें इस संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनका प्रयास होगा कि जल्द से जल्द किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें