फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं दूर करने का कर रहे प्रयास-

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को तीन मंडलों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में औरैया जिले की भी शिकायतों को उठाया गया। इसमें बिलिंग संबंधी शिकायतों को लेकर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद व विधायकों से 10-10 फीडरों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उधर, ऊर्जा मंत्री की ओर से जारी निर्देशों के संबंध में जिले के बिजली अधिकारी भी बिलिंग संबंधी समस्याएं होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी अधीक्षण अभियंता/एक्सईएन मीटर शंकर लाल अग्निहोत्री ने का कहना है कि जिले में बिजली संबंधी समस्याएं तो हैं लेकिन हम उनमें सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। खासकर बिलिंग संबंधी शिकायतों को लेकर बिलिंग एजेंसी को भी हिदायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की बिजली समस्याओं को लेकर सदर विधायक रमेश दिवाकर की ओर से 125 केवी का बिजली घर अजीतमल में, एक 500 एमवीए का अनंतराम में बनवा दिया जाए, जिससे वहां के लोगों की परेशानी दूर हो जाए। इसके अलावा अछल्दा-बिधूना में बिजली केंद्र, कस्बा खानपुर में एक बिजली केंद्र और बनवाए जाने को लेकर शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही गई है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की ओर से चल रही ऑनलाइन बैठक के दौरान नेटवर्क की खराबी के कारण सदर विधायक रमेश दिवाकर व बिजली अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि हम लोग ऑन लाइन जुड़े तो रहे लेकिन खराब नेटवर्क के कारण न तो उन्हें कुछ सुनाई दिया और न ही वह अपनी कोई बात ऊर्जा मंत्री के सामने रख सके। इस पर सदर विधायक यह कहकर लौट गए कि वह पत्र लिखकर अपनी मांग को शासन तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें