फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने को शहर में सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए सोमवार से शहर के विभिन्न वार्डों मेें सर्वे का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चौहान के निर्देश पर परियोजना अधिकारी डूडा पवन कुमार की देखरेख में पालिका परिक्षेत्र में रहने वाले पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए सोमवार को डोर टू डोर सर्वे किया गया।
विज्ञापन

पालिका के 25 वार्डों में ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची तैयार की जाएगी, जिनके मकान कच्चे हैं या जो तिरपाल डालकर रह रहे हैं। सर्वे में डूडा कर्मचारियों के साथ जिला समन्वयक पवन कुमार, एमआईएस डूडा अनुपम गौतम व आशुतोष चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें