फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर एसपी ने दरोगा व सात सिपाहियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास शनिवार को तड़के डीसीएम व ट्राला भिड़ंत में 26 लोगों की मौत के मामले में एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एक दरोगा व सात सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। जांच में निलंबित पुलिस कर्मियों पर अनंतराम टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान चेकिंग में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी सुनीति ने जारी किए आदेश में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम स्थित टोल पर ड्यूटी में तैनात दरोगा रामजीत सिंह, सिपाही पुत्तू लाल, शिवपाल, विजय सिंह, प्रवीण कुमार, शेखर, सिद्धार्थ व अंशू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान टोल से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग में लापरवाही बरती गई। इसके चलते माल वाहक वाहन श्रमिकों को लेकर वहां से गुजरते रहे, जिससे गांव चिरूहुली में ट्राला-डीसीएम की भिड़ंत के चलते हुई दुर्घटना में 26 प्रवासियों को जान गवानी पड़ी।
इस मामले में उन्होंने घटना के बाद एएसपी कमलेश दीक्षित को प्रकरण की जांच सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने पर दोषी पाए गए पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें