फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना की जनता सामुदायिक किचिन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। शुक्रवार को जिलाधिकारी व एसपी ने बिधूना में जेपी गार्डन में संचालित जनता सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण उन्हें खाना समय से पहुंचाया जाए। जिससे कोई समस्या न हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के जेपी गार्डन में संचालित हो रही जनता सामुदायिक किचन का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने एसडीएम राशिद अली, तहसीलदार गौतम सिंह व क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के साथ किचन का निरीक्षण किया। किचन में बनाए गए खाने को चेक किया।
कहा कि गर्मी का समय चल रहा है। लोगों को खाना समय से पहुंचा दिया जाए। जिससे खाना आदि खराब ना हो। उन्होंने कहा कि खाना बनाने वाले अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सोशल डिस्टेंस का भी पालन करें। खाना बनने के बाद रोज गेस्ट हाउस को सैनिटाइज कराएं। जिलाधिकारी ने जेपी गार्डन को चारों तरफ घूम कर साफ -सफाई की व्यवस्था भी चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें