फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास उगाही मामले में डूडा कार्यालय के तीन के खिलाफ हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वसूली और अपात्रों को योजना का लाभ दिए जाने के मामले में डूडा विभाग के तीन कर्मचारियों के खिलाफ सूडा निदेशक स्तर से कार्रवाई की गई है। सूडा निदेशक की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। हालांकि इस संबंध में एक कर्मचारी ने इस मामले में कार्रवाई न होने की बात कही है। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखा था और इसी मामले में ही कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत पात्रों को योजना का लाभ देने और अपात्रों को योजना में शामिल करने वालों से डूडा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारियों पर धन उगाही के आरोप भी लग रहे हैं। मामला जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने एक माह पहले सूडा विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर पीओ डूडा (परियोजना निदेशक), सीएमएम (शहर मिशन प्रबंधक) और एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था।
डूडा निदेशक ने उस पत्र को संज्ञान में लेते हुए तीनों के खिलाफ कार्रवाई की। पीओ डूडा पवन कुमार यादव से जवाब-तलब करने के साथ ही, सीएमएम अनीता को कारण बताओ नोटिस और प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हरवेंद्र की सेवाएं समाप्त की गई हैं। अपात्रों को योजना का लाभ और पात्रों से वसूली करने वालों के खिलाफ इस कार्रवाई से जिला मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि एक माह पहले उनके स्तर से पत्र लखनऊ भेजा गया था। जिसके तहत ही कार्रवाई की गई है। बताया कि किसी तरह की धन उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इधर पीओ डूडा ने फोन रिसीव नहीं किया। जबकि सीएमएम अनीता ने बताया कि कार्रवाई तो हुई लेकिन मामला कुछ और है, बिधूना क्षेत्र से संबंधित है। अधिक जानकारी पीओ डूडा ही दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें