फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा टीम ने जीता क्रिकेट मैच

Sun, 14 Sep 2025 10:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14 एयूआरपी 24 पुरस्कार के साथ विजेता टीम। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
अजीतमल। जनता महाविद्यालय में रविवार को क्रीड़ा भारती की ओर से जिला स्तरीय बेसिक शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में अछल्दा की टीम ने अजीतमल की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्राशिसं के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने प्रतियोगिता का टॉस कराया। प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों अछल्दा, औरैया, अजीतमल व बीएसए इलेवन ने प्रतिभाग किया। पहला मैच अछल्दा व औरैया के बीच हुआ। इसमें औरैया टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में अछल्दा ने शानदार खेल दिखाते हुए 91 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच अजीतमल व बीएसए इलेवन के बीच खेला गया। इसमें बीएसए इलेवन ने पहले खेलते हुए 82 रन बनाए। जवाब में अजीतमल ने पांच विकेट खोकर 84 रन बनाकर जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबला अजीतमल व अछल्दा के बीच खेला गया। इसमें अजीतमल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में अछल्दा टीम ने मात्र 13 ओवर में 129 रन बनाकर जीत हासिल की। आयोजकों द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार ललित कुमार को मिला जबकि मैन ऑफ द सीरीज विकास मिश्रा बने। रेफरी की भूमिका प्रबल प्रताप व मुकेश यादव ने निभाई। इस मौके पर दीपक दुबे, नीरज राजपूत, मनीष मिश्रा, मयंक उदैनिया, दुर्गेश पाठक, अरविंद दुबे शिवम् चौहान व सत्येंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें