फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मासूम संग शारीरिक शोषण के मामले में आरोपी चाचा गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औैरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर छह वर्षीय बेटी के संग दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गांव के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने दर्ज कराए गए मामले में बताया था कि उसका पति खेती करता है। उसके चचेरे देवर सुमित का घर आना-जाना रहता है। 23 मार्च को वह पति के साथ बाहर गई हुई थी। घर में उसकी छह वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर सुमित घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को पता न चले इसे लेकर धमकाया भी। देर शाम जब वह वापस लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरी बात बताई। 25 मई को बेला थाना पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई। प्राथमिक जांच के बाद रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रात में ही कई जगहों पर दबिश दी। बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें