फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर फुंका, आठ मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ओवरलोड होने के कारण कस्बे की टाकीज चौराहे पर रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। ट्रांसफार्मर और केबल जलने से आठ मोहल्लों की रात आठ बजे से बिजली गुल है। मंगलवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल के लिए हुई।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे के टाकीज चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर से मोहल्ला जोगियान, तिवारियांन, कटरा हेमनाथ, कायस्थान, चमनगंज, रामलीला मैदान, तिराहा रोड, आंशिक महाजनान के करीब चार सौ घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। गर्मी का दिन अधिक खपत होने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ा है। इसी वजह से सोमवार रात आठ बजे अचानक से हुए शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। जब तक लोग बिजली विभाग को जानकारी देते और आपूर्ति बंद कराते तब तक ट्रांसफार्मर व केबल जल गए। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन विशाल और विश्वनाथ ने बिजली बंद कराई और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद हो जाने से लोग रात भर गर्मी में परेशान रहे। सुबह आठ बजे तक बिजली न आने पर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी सुबह पानी भरने को लेकर हुई। घरों की मोटर नहीं चल सकी। इनवर्टर भी बंद हो गए। इससे लोगों का बुरा हाल रहा। केशमपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया की ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंक गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। मंगलवार देर रात तक आपूर्ति बहाल की जाएगी।
अधिक लोड होने से अक्सर हो रहे फाल्ट
कस्बे के आठ मोहल्लों के लिए लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा है। कभी फ्यूज उड़ने तो कभी लोड अधिक होने की वजह से शार्ट सर्किट के बाद केबिल जलने की घटनाएं हो रही है। इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को देकर अधिक लोड का ट्रांसफार्मर रखने की मांग की गई। मगर अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण रहा कि सोमवार रात ट्रांसफार्मर फुंक गया और 20 घंटे से अधिक लोग गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें