फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन से दुष्कर्म का आरोप, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बड़ी बहन से लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार आरोपी के घर उलहना देने गया, तो परिजनों ने उन लोगों की पिटाई कर दी। इस मामले में युवक पर दुष्कर्म व उसके भाई, भाभी व बहन पर मारपीट की रिपोर्ट बिधूना कोतवाली पुलिस ने दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ित युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि वह आर्य नगर निवासी अनुज शाक्य के साथ तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वर्ष 2020 में अनुज ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट बिधूना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। बाद में उसके व अनुज के बीच समझौता हो गया था।
इसके बाद अनुज का उसके घर आना-जाना हो गया। युवती का आरोप है कि उसकी छोटी बहन 11 फरवरी को गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में अनुज से उसकी नाबालिग बहन को बहलाकर बलखंडेश्वर मंदिर वाली गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बहन ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। 17 फरवरी को अनुज उसके घर पर आया और छोटी बहन से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

यह देख उसने छोटी बगन से पूछा. तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद वह अनुज के घर उलहना देने गई तो आरोपी अनुज के भाई, भाभी व बहन ने चप्पलों से उसे पीटा और धमकी देकर भगा दिया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें