फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचे के बल पर युवक से रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 09 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के बरौआ में शुक्रवार शाम को युवक से चार लोगों तमंचे के बल पर रंगदारी की मांगकर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बरौआ निवासी गिरजा शंकर ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव के मुकेश, मनोज, आशुतोष और विवेक तमंचा व लाठी-डंडे लेकर। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उससे प्रतिमाह दो हजार रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पड़ोसियों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें