फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल/अनंतराम। पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहे गोकशी के आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। टांग में गोली लगने से आरोपी गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के लिंक रोड कस्बा बाबरपुर ग्राम रसूलपुर के पास थाना पुलिस बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात को एक बजे के करीब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बाबरपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। रोकने पर उसने भागने का प्रयास किया। संयुक्त पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अपने को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस की ओर से भी फायर किया गया। इस दौरान टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गांव इस्लामनगर निवासी मुबारक हुसैन उर्फ राजा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मुबारक हुसैन उर्फ राजा के विरुद्ध थाना अजीतमल में 16, थाना अछल्दा में एक व बकेवर जनपद इटावा मे एक मुकदमा पंजीकृत है। घायल को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। अजीतमल थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गोकशी, आर्म्स एक्ट के 18 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें