फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 साल से फरार गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। जीआरपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में करीब 10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को अछल्दा से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

फफूंद जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामप्रताप ने बताया कि अछल्दा कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी दीप सिंह के खिलाफ साल 2008 में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। कोर्ट में पड़ने वाली तारीखों पर 10 साल से नहीं पेश हाे रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया। जीआरपी ने कई बार दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ठिकाना बदल देता था। सोशल मीडिया व मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें