औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी रज्जन तिवारी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि आरोपी खुद को सत्ताधारी दल के विधायक व पदाधिकारियों का रिश्तेदार और करीबी बताता है।
रज्जन तिवारी का आरोप है कि मंडी समिति के सामने स्थिति होटल के विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने उन्हें गाड़ी में बैठाया और गर्दन पर चाकू लगाकर धमकाया। इसके अलावा पिस्टल दिखाकर भी डराने का आरोप लगाया है। वीडियो में उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समेत जिला स्तरीय अधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता। (संवाद)