फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लेखपालों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, किया गया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। उप शाखा बिधूना लेखपाल संघ का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बिधूना तहसील अध्यक्ष योगेश शाक्य, महामंत्री रविकांत दीक्षित व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव समेत जिला महामंत्री पतंजलि दुबे ने मंगलवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहकर धरना शुरू किया था। तहसील परिसर में सभी लेखपाल बैठ रहे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को लेखपालों की समस्याओं को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई भी जिला से तहसील तक के अधिकारी तहसील बिधूना के लेखपालों की समस्याओं को पूरा नहीं कर रहा है। लेखपालों को मजबूरी में अनिश्चित कालीन हड़ताल करनी पड़ रही है। पैमाइश के दौरान लेखपालों से अभद्रता हो रही है। सुरक्षा को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। इस मौके पर शिवेन्द्र यादव, रोहित यादव, प्रतिमा जादौन समेत काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें