दिबियापुर । ककराही पुलिया के पास गुरुवार रात गेल गांव में संविदा पर काम करने वाले युवक की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी दिबियापुर भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
आशा का पूर्वा नगला जयसिंह निवासी हरगोविंद राजपूत का बेटा हर्षित उर्फ प्रह्लाद (23) गेल गांव के इलेक्ट्रिकल विभाग में संविदा पर काम करता था। वह बाइक से गुरुवार रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ककराही पुलिया के पास उसकी बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)