फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के ध्यानार्थः बिना रेलिंग की पुलिया से ट्रक गिरा, दो घायल

विज्ञापन
25एयूआरपी 01 - पुलिया से गिरकर उलटा हो गया ट्रक। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग के साहुपुर गांव के पास बनी पुलिया पर रेलिंग न होने से यूरिया से लदा ट्रक नीचे जा गिरा। ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी से यूरिया लाद कर ट्रक बुधवार की रात औरैया आ रहा था। पुरहा नदी के समीप बनी पुलिया पर दोनों ओर रेलिंग न होने के कारण सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में रात करीब 11:00 बजे पुलिया से नीचे जा गिरा।
मैनपुरी के गाड़ीबाल निवासी ड्राइवर योगेंद्र व क्लीनर अवनीश घायल हो गए। रुरुगंज चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पुलिया के दोनों ओर न तो ब्रेकर बनवाए गए हैं और न रेलिंग। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें