बिधूना (औरैया)। सोमवार की देर शाम मंडी समिति के सामने अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से घायल हुए बाइक सवार युवकों में एक की सैफई अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की हालत को गंभीर बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले युवक छिबरामऊ कन्नौज निवासी थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी के अनुसार छिबरामऊ कन्नौज निवासी अजय कुमार शाक्य व निलेश कुमार किसी काम से दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर सोमवार को आए थे। काम पूरा करने के बाद सोमवार को ही देरशाम को वह बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। बिधूना कोतवाली के अंतर्गत बिधूना मंडी समिति के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय और नीलेश को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सैफई अस्पताल में भर्ती हुए युवकों में नीलेश की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जबकि दूसरे युवक अंजय की हालत को गंभीर बताया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।