अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी जागेश्वर दयाल पुत्र गुड़्डा लाल हलवाई का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने साथी हेमराज पुत्र रामलखन, नेहाल पुत्र कामता प्रसाद के साथ गांव रुरुआ कानपुर देहात में शादी में काम करने गया था। जहां से शनिवार की सुबह वह बाइक से घर आ रहे थे।
रास्ते में बाइक मुरादगंज के पास हाईवे पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गईं और बाइक सवार तीनों लोग घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जागेश्वर और हेमराज को सैफई रेफर कर दिया गया।