फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में कांस्टेबल सिपाही समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। बाबरपुर कस्बे के मुगल रोड पर शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में सिपाही समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एटा के भदौली गांव निवासी विवेक कुमार राजपूत अयाना थाने में सीसीटीएनएस कार्यालय में कार्यरत हैं। कंप्यूटर में आई खराबी के कारण वह ऑफिस काम से बाइक से अजीतमल आए थे। लौटते वक्त बाबरपुर मुगलरोड पर अभिनंदन गेस्ट हाउस के सामने दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
आमने-सामने हुई भिड़ंत में सिपाही विवेक और दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के शाहपुर बेंदी गांव निवासी मोनू शर्मा घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया गया। सिपाही विवेक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर सैफई भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें