फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरते समय महिला फिसली, पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से महिला ट्रेन केनीचे आ गई, जिससे उसका पैर कट गया। ट्रेन निकलने के बाद महिला को बाहर निकाला गया और सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सुबह सोनू पत्नी विकास सिंह निवासी गांव कुर्जा थाना कुकवन, कानपुर देहात अपने रिश्तेदार के घर टूंडला से शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर से लौट रही थी। जैसे ही अछल्दा स्टेशन में ट्रेन रुकी यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण ट्रेन से उतरते समय महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गई, जिससे उसका पैर कट गया। इधर, घायल महिला को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया। डॉ. सुबोध ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें