फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की दम घुटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। माधौ सिंह का पुर्वा हरचंदपुर गांव में गुरुवार देर शाम भूसे में दबकर किसान रामनरेश (55) की मौत हो गई। हादसे के वक्त रामनरेश भूसा निकाल रहा था, तभी उसमें दब गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस देकर शांत कराया।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले रामनरेश देर शाम के पास बने कमरे से भूसा निकालने गया था। काफी देर तक वह भूसा लेकर घर नहीं लौट, तो पुत्र वधू (बेटे सुनील की पत्नी) ने गांव वालों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे बाद भूसे के ढेर में रामनरेश दबे नजर आए। ग्रामीणों ने फौरन उन्हें बाहर निकाला और दिबियापुर में एक डॉक्टर की क्लीनिक में ले गए। वहां डॉक्टर ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हादसे की जानकारी दिबियापुर थाना पुलिस को दी। इधर, रामनरेश की मौत से उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी नाथूराम ने बताया कि रामनरेश कूप से भूसा निकाल रहे थे। उसी दौरान कूप में गिर गए। इससे उनका दम घुट गया। रामनरेश खेती करतो थे। जबकि उसके बेटे सुनील और कल्लू मजदूरी करते हैं। दिबियापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने इस हादसे की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें