बिधूना (औरैया)। नवीन बस्ती पूर्वी में ई रिक्शा चार्ज करने के दौरान दिव्यांग की करंट लगने से मौत हो गई। गुरुवार को नगर के मोहल्ला नवीन बस्ती पूर्वी निवासी कल्लू खान पुत्र हसमुद्दीन रात को 2 बजे ई रिक्शा चार्ज करने के लिए कुछ दूरी पर गए थे।
रिक्शा को चार्जिंग पर लगाते समय करंट लग गया। इससे कल्लू वहीं गिर गया। काफी देर तक उसके न पहुंचने पर परिजन पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।