फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। रुरुगंज चौकी क्षेत्र के साहूपुर निवासी बालकराम (64) खेतों पर काम करने के बाद खरीदारी करने के लिए बिधूना जा रहा था। पशुआ गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार युवकों ने बालकराम की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक समेत बालकराम काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुत्र सतीश उसे निजी अस्पताल ले गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालकराम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर गाव में कोहराम मच गया। देर रात तक शव घर पहुचने की उम्मीद है। दूसरी बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें