फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सहायल क्षेत्र के अरियारी अड्डा के पास रविवार की रात किसी बेकाबू वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें घायल एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की देररात को लगभग साढ़े 10 बजे झेंझी-टेसू के विवाह के उन्हें गांव के बाहर तालाब पर विसर्जित कर दो छोटू (10) पुत्र बलवीर निवासी अरियारी अड्डा, प्रांशु (12) पुत्र बडंकू वापस अपने घरों को लौट रहे थे। ग्रामीण बताते हैं कि रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों और युवकों के परिजन दोनों घायल युवकों को अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रांशु का प्राथमिक का उपचार जारी है। दोनों युवक एक ही परिवार के थे। मृतक युवक के पिता किसान है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक व घायल के परिजनों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें