अजीतमल (औरैया)। बुंदेलखंड हाईवे पर कार्य कर रहे मजदूर की सोमवार को अचानक हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
झारखंड बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के धधकिया गांव निवासी विकास कुमार (30) पुत्र नंदलाल सोमवार की सुबह बुंदेलखंड हाईवे पर काम कर रहा था। तभी उसे उल्टियां शुरू हो गईं।
साथ में काम कर रहा चचेरा भाई अवधेश हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।