फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम अबाबर में शुक्रवार देर शाम घर की छत पर किसी काम से गई महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देर शाम तेज बरसात हो रही थी। इसी बीच सहायल दिबियापुर मार्ग पर ग्राम अबाबर (सराय) निवासी अलाउद्दीन की 56 वर्षीय पत्नी अख्तरी बेगम छत पर खुले जाल में पन्नी (पालीथिन) डालने चलीं गईं। तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।
तेज आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। आकस्मिक घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, सहार निवासी सुभाष शाक्य के दूसरी मंजिल पर इन्वर्टर की बैटरी पर बिजली गिरी। सुभाष का कहना है कि परिवार के लोग नीचे मंजिल पर थे, इससे हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें