फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइको की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (23) पुत्र श्रीकिशन मुरादगंज में मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह बाइक से मुरादगंज कस्बे के बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने शैलेंद्र कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार अजय कुमार (30) पुत्र रामौतार निवासी बाबुराऊ बिधूना व प्रवेंद्र कुमार (28) पुत्र करन सिंह निवासी पोखर का पुरवा अयाना और शैलेंद्र घायल हो गये। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय कुमार व प्रवेंद्र को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें