फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कुर्सी निवासी राकेश कुमार उर्फ पप्पू (40) पुत्र रमेशचंद्र अपनी पत्नी गुड्डी (35) के साथ बिधूना दवाई लेने आ रहा था। सहार मोड़ के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान पति राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी का उपचार किया जा रहा है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घटना स्थल से ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग जाने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें