फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केला लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, बचाने में मौरंग लदा ट्रक भी गिरा खड्ड में

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) । सोमवार को तड़के बाबरपुर के हाईवे पर केला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पीछे से आ रहा मौरंग लदा ट्रक भी बचने के चक्कर मेें अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड मेें जा गिरा। घटना मेें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश से केला लादकर शिकोहाबाद जा रहा ट्रक जैसे ही बाबरपुर कस्बे के अमावता मोड़ के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ जाने से अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर को तोड़ता हुआ हाईवे पर ही पलट गया, जिससे हाईवे की दो लाइनें बंद हो गई। ट्रक में सवार पवन कुमार पुत्र महेंद्र प्रताप, वाशिद अली पुत्र जरूलाए व मंगल पुत्र राजेंद्र निवासी भदोही सन्तरविदासनगर घायल हो गए। वहीं पीछे से आ रहे मौरंग ट्रक के चालक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया।
वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में जाकर पलट गया, जिसमें सवार वारिस पुत्र शमशेरए व शिवम पुत्र रामदास निवासीगण बहेराए खागा फतेहपुर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहीं शाम तक हाईवे से ट्रक को हटाकर हाईवे साफ कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें