फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद एवं पाता रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह गांव केंजरी निवासी एक बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह रेलवे प्रशासन ने दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी कि फफूंद एवं पाता रेलवे स्टेशनों के बीच एक व्यक्ति की कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज रामखिलाड़ी यादव ने मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया।
शव की शिनाख्त ग्राम केंजरी निवासी फूल सिंह (70) पुत्र श्यामलाल के रूप में परिजनों ने की। परिजनों ने बताया कि फूल सिंह बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। दरोगा रामखिलाड़ी यादव ने बताया कि केंजरी निवासी राजेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने पिता फूल सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें