फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। केशमपुर गांव में बाबरपुर से फफूंद आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रहे सात वर्षीय मासूम को रौंद दिया। बस चालक द्वारा बस को भगा ले जाने के चक्कर में मासूम का शव बस में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के शव उठा ले जाने के प्रयास पर आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने शव को पुलिस से छुड़ाकर सड़क पर रखकर फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की पर देर शाम तक मृतक के परिजन अड़े रहे। लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एएसपी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
बकेवर (इटावा) क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी आदेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र ऋतिक गांव केशमपुर थाना फफूंद में अपने नाना मिथिलेश कुमार के साथ रहता है। गांव के ही स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। मंगलवार की देर शाम वह अपनी मौसी व ननिहाल पक्ष के अन्य लोगों के साथ टेंपो द्वारा कहीं से वापस आकर गांव की सड़क किनारे उतरकर सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक बाबरपुर से दिबियापुर चलने वाली फफूंद की ओर आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसको रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसा देख बस चालक द्वारा बस को भगा ले जाने के प्रयास में ऋतिक बस के पिछले पहिये में फंसता हुआ काफी दूर घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने दौड़ कर बस को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मृतक के ननिहाल पक्ष के लोगों के आने का इंतज़ार किए बगैर ही मासूम के शव को एक ओमिनी कार में रख लिया और ले जाने लगे। जिससे ग्रामीण बुरी तरह आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा करते हुए कार से शव उतार लिया और शव फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद एएसपी कमलेश दीक्षित घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शव को सड़क किनारे रखवाया तब जाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें