फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े पेड़ से बाइक टकराई, पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रुरुगंज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक पेड़ से टकरा कर युवक व उसकी दो वर्ष की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सबहाद निवासी बृजेश कुमार (25) पुत्र गोवर्धन पत्नी सुतरानी और दो वर्षीय पुत्री परी के साथ बाइक से ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रुरुगंज पेट्रोल पंप के पास बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरा गई।
इस हादसे में बृजेश और परी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से बृजेश व उसकी पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। उसकी पत्नी को हल्की चोटे आई थी, उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें