फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। गांव नौसारा के पास किसी बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

गांव शिवपुरी निवासी अमित राजपूत (20) पुत्र राजा सिंह बाइक से ग्राम कोहराई निवासी शिक्षक पूरनलाल (45) के साथ रविवार की शाम बेला की ओर जा रहे थे। गांव नौसारा के पास पीछे से आ रहे किसी बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को सड़क पर तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूरनलाल को बिधूना अस्पताल पहुंचाया और दूसरे घायल अमित को सहार अस्पताल पहुंचाया। बिधूना अस्पताल में चिकित्सकों ने पूरनलाल को मृत घोषित कर दिया। सहार अस्पताल में अमित राजपूत का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
सहार अस्पताल में उपचार के दौरान अमित राजपूत ने बताया कि शिवपुरी में राजा सिंह का विद्यालय है, जहां पूरनलाल शिक्षक है। दोनों ही अपने गांव जा रहे थे। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने बताया कि पुलिस वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक चालक के हेलमेट लगाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें