फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोटकमहिंद्रा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी के आगे शनिवार को दोपहर बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पास मौजूद बैग से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। साथ ही परिजनों को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने युवक के पास मिले बैग से मिले 65 हजार रुपये नगद, उसके परिजनों को सौंप दिए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन जिले के थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम डिकौली निवासी देवेश (24) पुत्र भूरे सिंह शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक से कानपुर माल रोड स्थित कोटक महिंद्रा के मेघदूत बिल्डिंग में संचालित कार्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। हाईवे स्थित इंडियन ऑयल चौकी के आगे पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे हेलमेट टूटकर अलग हो गया। युवक को कुचलने के बाद चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

उधर सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग व कोतवाली पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक के पास मिले बैग में रखे मिले 65 हजार रुपये नगद कब्जे में लिए। साथ ही बैग में मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त देवेश पुत्र भूरे निवासी डिकौली जिला जालौन के रूप में की। इस पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पुलिस ने उक्त रुपये परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें